इंडिया में Nokia PureBook X14 लैपटॉप जल्द लॉन्च होगा, फ्लिपकार्ट पर आया टीजर


Nokia PureBook X14
Nokia PureBook X14

देश में जल्द ही PureBook सीरीज के पहले Nokia लैपटॉप Nokia PureBook X14 को लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लैपटॉप के लिए बनाए गए माइक्रोसाइट पर दी गई है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नए नोकिया लैपटॉप का टीजर, इमेज और कुछ स्पेसिफिकेशन्स के साथ जारी किया गया है.

इस माइक्रोसाइट को जारी करने से पहले ही फ्लिपकार्ट ने ये जानकारी दी थी कि Nokia PureBook सीरीज की लॉन्चिंग भारत में की जाएगी. ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की लिस्टिंग से भी ये जानकारी मिली थी कि कुछ नोकिया लैपटॉप्स देश में लॉन्च होने वाले हैं। 

फ्लिपकार्ट पर जारी किए गए अपडेटेड माइक्रोसाइट (Microsite) में Nokia PureBook X14 की इमेज मौजूद है।  इमेज से ही पता चल रहा है कि इसे ब्लैक (black) कलर ऑप्शन में उतारा जाएगा. इस इमेज से ये भी मालूम हो रहा है कि इस नोटबुक (Notebook) में फुल साइज chiclet-style कीबोर्ड और मल्टी-टच के साथ एक बड़ा टचपैड (Touchpad) होगा।   

Nokia PureBook X14 के Specifications की बात करें तो माइक्रोसाइट में नजर आ रहा है कि Nokia PureBook X14 के कम से कम एक वेरिएंट में Intel Core i5 प्रोसेसर मिलेगा।  साथ ही Dolby Atmos और Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलेगा. Nokia लैपटॉप में USB 3.0 और HDMI भी साफ नजर आ रहे हैं.

फ्लिपकार्ट ने फिलहाल Nokia PureBook X14 के संदर्भ में कोई विशेष जानकारी नहीं दी है. हालांकि, माइक्रोसाइट में कमिंग सून टैग लगा है. ऐसे में साफ लगता है कि लैपटॉप को जल्द ही देश में लॉन्च किया जाएगा.

Last Updated: दिसंबर 27, 2025
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

Author Bio

Rohit Kumar

✍️ रोहित कुमार

साइंटिफिक कम्युनिकेटर | एडिटोरियल डायरेक्टर

Vigyan Ki Duniya के संस्थापक। 400+ शोध-आधारित लेखों के साथ विज्ञान और टेक्नोलॉजी को सरल हिंदी में समझाते हैं। सस्टेनेबल इनोवेशन और डेटा-संचालित रिपोर्टिंग में विशेषज्ञ।