विज्ञान की दुनिया क्विज

विज्ञान की दुनिया क्विज
विज्ञान की दुनिया क्विज


1. पृथ्वी के चारों ओर कई सौ कि.मी. की मोटाई में व्याप्त गैसीय आवरण को क्या कहते हैं?

उत्तर:- वायुमंडल

2. वायुमंडल में कौन-कौनसी गैसें पायी जाती हैं?

उत्तर:- नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, ऑर्गन, कार्बन डाइऑक्साइड, नियान, हीलियम, मीथेन, क्रिप्टोन, हाइड्रोजन इत्यादि

3. वायुमंडल में 99 प्रतिशत भाग किन गैसों का है?

उत्तर:- नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन

4. वायुमंडल को कितने ऊर्ध्वाधर भागों में विभाजित किया गया है?

उत्तर:- चार (ट्रोपोस्फियर, स्ट्रेटोस्फियर, मीजोस्फियर, थर्मोस्फियर)

5. ट्रोपोस्फियर भाग की पृथ्वी से ऊँचाई कितनी होती है?

उत्तर:- 0-16 कि.मी.

6. स्ट्रेटोस्फियर भाग की पृथ्वी से ऊँचाई कितनी होती है?

उत्तर:- 16-50 कि.मी.

7. ओजोन परत लगभग कितनी ऊँचाई पर स्थित है?

उत्तर:- 30-50 कि.मी.

8. ओज़ोन परत वायुमंडल के किस भाग में स्थित है? 

उत्तर:- स्ट्रेटोस्फियर

9. वायुमंडल के किस भाग में मौसम सम्बन्धी घटनायें घटित होती हैं?

उत्तर:- ट्रोपोस्फियर

10. धर्मोस्फियर का विस्तार कहाँ तक है?

उत्तर:- 80-500 कि.मी.

11. मीजोस्फियर की ऊँचाई कितनी होती है?

उत्तर:- 50-80 कि.मी.

12. वायुमंडल में जलवाष्प की मात्रा कितनी होती है?

उत्तर:- 0-4%

13. सूर्य से प्राप्त ऊर्जा को क्या कहते हैं?

उत्तर:- इन्सोलेशन

14. वायुमंडल में गैसों का प्रतिशत कितना होता है?

उत्तर:- नाइट्रोजन (78%), ऑक्सीजन (20.94%), आर्गन (0.93%), कार्बन डाइऑक्साइड (0.03%), नियान (0. 00182%), हीलियम (0.000524), मीथेन (0.00015%), क्रिप्टोन (0.000114%), हाइड्रोजन (0.000005%)

15. पृथ्वी का पलायन वेग कितना होता है?

उत्तर:- 11.2 कि.मी. सेकंड

16. वायुमंडल किस शक्ति के कारण पृथ्वी से जुड़ा हुआ है?

उत्तर:- गुरुत्वाकर्षण

17. पर्यावरण की छतरी के नाम से किसे जाना जाता है?

उत्तर:- ओज़ोन परत

18. ओज़ोन किसका अपरूप है?

उत्तर:- ऑक्सीजन

19. पराबैंगनी तथा अन्य घातक किरणों से पृथ्वी की रक्षा कौन करता है?

उत्तर:- ओज़ोन परत

20. ऐन्टार्कटिका के ऊपर ओजोन परत के नष्ट होने का प्रमाण सर्वप्रथम किसने दिया था?

उत्तर:- जोसेफ फोरमैन (1835)

21. ओज़ोन परत दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर:- 16 सितम्बर

22. वायुमंडल में उपस्थित सभी गैसों में से जीवन के लिए अनिवार्य गैस कौनसी है?

उत्तर:- ऑक्सीजन

23. सभी प्रकार के पौधे श्वसन क्रिया में किस गैस का उपयोग करते हैं?

उत्तर:- ऑक्सीजन

24. पौधे प्रकाशसंश्लेषण की क्रिया के दौरान किस गैस का उपयोग करते हैं?

उत्तर:-  कार्बन डाइऑक्साइड

25. वायुमंडल के किस भाग में जल वाष्प की सर्वाधिक मात्रा पायी जाती है?

उत्तर:- ट्रोपोस्फियर

26. 'एटमॉस्फियर' किस भाषा का शब्द है?

उत्तर:- ग्रीक

27. फोटोस्टेट मशीन किस गैस का उत्सर्जन करती है?

उत्तर:- ओज़ोन

28. ग्रीन हाउस गैसें कौन-कौनसी हैं?

उत्तर:- कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रस ऑक्साइड

29. धान के खेत से कौनसी ग्रीन हाऊस गैस उत्सर्जित होती है?

उत्तर:- मीथेन

30. बहती हुई हवा को क्या कहते हैं?

उत्तर:- पवन

31. वायुमंडल की परिवर्तनशील अवस्था क्या कहलाती है?

उत्तर:- मौसम

32. सभी प्रकार के बादल वायुमंडल के किस भाग में पाये जाते हैं ?

उत्तर:- ट्रोपोस्फियर

33. यदि पृथ्वी पर वायुमंडल न होता तो आकाश का रंग कैसा दिखाई देता?

उत्तर:- काला

34. वायुमंडल की ऊँचाई कितनी होती है?

उत्तर:- 0-29000 कि. मी. पर 800 कि.मी. महत्वपूर्ण है

35. ट्रोपोस्फियर भाग में ऊँचाई के साथ तापमान घटने की दर क्या है?

उत्तर:- 6.5 C/कि.मी.

36. सामान्य नियम के अनुसार क्षोभमंडल (ट्रोपोस्फियर) में ऊँचाई के साथ तापमान घटता है परन्तु कभी-कभी कालिक तथा स्थानीय रूप से ऊँचाई के साथ तापमान घटने के स्थान पर बढ़ता है, इस घटना को क्या कहते हैं?

उत्तर:- तापमान की विलोमता

37. सामान्य वायुदाब कितना होता है?

उत्तर:- 1013.25 मिली. बार

38. बादलों के मापन हेतु आकाश को 8 भागों में विभाजित किया गया है, प्रत्येक भाग को क्या कहते हैं?

उत्तर:- 1 ऑक्टा

39. ग्रीन हाऊस प्रभाव का क्या कारण होता है?

उत्तर:- अवरक्त किरणें

40. किस यंत्र द्वारा गैसों का भार एवं घनत्व ज्ञात किया जाता है?

उत्तर:- एरोमीटर

41. चारों ओर से उन बाहरी दशाओं का योग जिनके अन्दर एक जीव अथवा समुदाय रहता है या कोई वस्तु रहती है, क्या कहलाता है?

उत्तर:- पर्यावरण

42. पृथ्वी पर विभिन्न प्रकार की जलवायु होने का क्या कारण है?

उत्तर:- पृथ्वी पर अपने झुकाव तथा घूर्णन

43. पृथ्वी ग्रह का आरम्भिक वायुमंडल कैसा था?

उत्तर:- अपचायक

44. भारत में वायु प्रदूषण, निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम कब लागू हुआ?

उत्तर:- 1981

45. पृथ्वी के दोनों गोलाद्धों में मौसम हमेशा कैसा रहता है?

उत्तर:- विपरीत

46. यदि सूरज की हानिकारक किरणों का पृथ्वी पर पहुंचना आरम्भ हो जाए तो मनुष्यों में किन रोगों की वृद्धि होगी?

उत्तर:- त्वचा व आंखों से सम्बन्धित रोग

47. थामस मिग्ले जूनियर ने किसकी खोज की थी?

उत्तर:- CFC

48. ओज़ोन गैस के निर्माण हेतु आक्सीजन अणु व परमाणुओं का संयोग कहाँ पर होता है?

उत्तर:- 35-60 कि. मी. ऊँचाई पर

49. ओजोन परत क्षरण के विषय में प्रथम चेतावनी कब आई?

उत्तर:- 1974-75

50. ओज़ोन परत को नुकसान पहुंचाने वाली गैसों की रोकथाम के लिए 1987 में समझौता हुआ?

उत्तर:- माण्ट्रियाल समझौता

51. क्लोरीन का एक परमाणु ओज़ोन के कितने परमाणुओं को नष्ट करता है?

उत्तर:- एक लाख

52. वायुमंडल में श्वसन हेतु वायु कितनी ऊँचाई तक पायी जाती है?

उत्तर:- 20 कि.मी

53. प्राणदायक वायु किसे कहते हैं?

उत्तर:- आक्सीजन

54. किसी क्षेत्र पर अचानक वायुदाब में अत्यधिक कमी किसका संकेत करती है?

उत्तर:- आंधी तूफान

55. घातक सोलर विंड से वायुमंडल की रक्षा कौन करता है?

उत्तर:- पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र

56. जब जलवाष्प का समूह आकाश में उड़ता रहे या सधा रहे तो क्या कहलाता है?

उत्तर:- बादल

57. वे हवाएं जो एक निश्चित समय पर प्रतिवर्ष बहती हैं, क्या कहलाती हैं?

उत्तर:- सीज़नल विन्ड

58. पृथ्वी पर बहने वाली हवाओं पर किन प्राकृतिक बलों का प्रभाव पड़ता है?

उत्तर:- कोरिओलिस कोर्स, फिक्शनल फोर्स, सेन्ट्रीफ्यूगल फोर्स व अर्थ ग्रेविटी

59. सौर कण जब पृथ्वी पर ध्रुवों पर टकराते हैं तब वह क्या उत्पन्न करते हैं?

उत्तर:- अरोरा

60. सूर्य से पृथ्वी पर ऊर्जा किस माध्यम से आती है?

उत्तर:- रेडिएशन

61. सूर्योदय के पूर्व एवं सूर्यास्त के पश्चात् आकाश में दृष्टिगोचर होने वाला हल्का प्रकाश, जो वास्तव में सूर्य का परावर्तित प्रकाश होता है, क्या कहलाता है?

उत्तर:- सांध्य प्रकाश

62. ओज़ोन परत द्वारा शोषित की जाने वाली घातक किरणों की तंरग दैर्घ्य कितनी होती है?

उत्तर:- 280-320 नैनोमीटर

63. ओज़ोन क्षरण का सर्वाधिक प्रभाव किन देशों पर पड़ेगा?

उत्तर:- आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, दक्षिण अफ्रिका एवं दक्षिण अमेरिका

64. E85 ईंधन किसका रूप है?

उत्तर:- एल्कोहल

65. पृथ्वी के औसत तापमान में पिछले 100 वर्षों में लगभग कितने डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है?

उत्तर:- 0.6-0.8°C

66. वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा उद्योगों के ऐसे उत्पादों को दिया जाने वाला चिन्ह, जिसके उत्पादन में पर्यावरण को क्षति न पहुँचाई गई हो, क्या कहलाता है?

उत्तर:- इकोमार्क

67. भविष्य का इंधन किसे कहते हैं?

उत्तर:- हाइड्रोजन

68. वे उत्पाद जिनके निस्तारण, उत्पादन एवं उन्हें नष्ट करने के दौरान पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, क्या कहलाते हैं?

उत्तर:- पर्यावरण मित्र

69. फलाई ऐश प्रदूषण किससे होता है?

उत्तर:- थर्मल पावर प्लान्ट

70. ओज़ोन शब्द ग्रीक भाषा के शब्द ‘ओजिन' से बना है इसका अर्थ क्या है?

उत्तर:- 70. गंध (स्मैल)

71. ओज़ोन गैस का रासायनिक सूत्र क्या है?

उत्तर:- O₃

72. वह प्रथम जीव कौनसा था जिसने हमारे वायुमंडल में सर्वप्रथम ऑक्सीजन का निष्कासन किया था?

उत्तर:- सायनो बैक्टीरिया

73. वायुमंडल के किस भाग में आयनन (ionization) की क्रिया होती है?

उत्तर:- आयनोस्फियर 

74. वायुमंडलीय दाब 1013 मिलीबार होता है, बैरोमीटर में पारे की ऊंचाई कितनी होती है?

उत्तर:- 760 एम.एम. Hg

75. अमेरिका में प्रत्येक व्यक्ति लगभग कितनी ग्रीन हाऊस गैसों का उत्सर्जन करता है?

उत्तर:- 26.5 ton/ person/year

76. बादलों का प्रथम वर्गीकरण 1803 में किसने किया था?

उत्तर:- ल्यूक होवार्ड 

77. विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने बादलों को कितने भागों में विभाजित किया है?

उत्तर:- दस

78. किन बादलों को "समर स्काई सेलर” व “नाइट शाइनिंग क्लाउड" के नाम से जाना जाता है?

उत्तर:- नाक्टील्यूसेन्ट क्लाउड

79. वायुमंडल के किस भाग में वर्षा बादल उपस्थित होते हैं?

उत्तर:- ट्रोपोस्फियर

80. वायुमंडल में घटने वाली वह प्रक्रिया जिसमें जल वाष्प, जल में परिवर्तित होती है, क्या कहलाती है?

उत्तर:- कन्डेनसेशन

81. वेन एलेन (Van Allen) रेडिएशेन बेल्ट की खोज कब हुई थी?

उत्तर:- 1958

82. क्या कारण है कि सूर्य से आने वाली प्रकाश कि किरणें लघु तरंग दैर्घ्य वाली होती हैं किन्तु पृथ्वी से परावर्तन के पश्चात् वह दीर्घ तरंग दैर्घ्य में परिवर्तित हो जाती हैं?

उत्तर:- पृथ्वी की सतह का तापमान

83. वह कौनसा देश है जहां के वैज्ञानिकों ने फरवरी 2009 में कृत्रिम वर्षा के बाद कृत्रिम स्नोफाल का प्रदर्शन किया?

उत्तर:- चीन

84. वह कौनसी गैस है जो गूगल सर्च इंजन के संचालन के दौरान उत्सर्जित होती है?

उत्तर:- कार्बन डाइऑक्साइड

85. इसरो द्वारा सूर्य के प्रभावमंडल के अध्ययन हेतु प्रक्षेपित किया जाने वाला उपग्रह कौनसा है?

उत्तर:- आदित्य

86. भारत मौसम सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करने के लिए किस उपग्रह का प्रक्षेपण शीघ्र ही करने वाला है?

उत्तर:- मेघा ट्रॉपिक्स

87. नवीनतम् शोध में पहचानी गई वह गैस कौनसी है जिसकी कुल मात्रा का 5वां हिस्सा अवशोषित करके वृक्ष मोटे हो जाते हैं?

उत्तर:- कार्बन डाइऑक्साइड

88. सर्वाधिक उपयुक्त वायु परिवहन दशाएं किस मंडल में उपलब्ध रहती हैं?

उत्तर:- समतापमंडल

89. अम्लीय वर्षा का क्या कारण है?

उत्तर:- सल्फर डाइऑक्साइड व नाइट्रोजन ऑक्साइड

90. वायुमंडल में तापमान तथा वायुदाब परिवर्तन के कारण वर्टिकली बहने वाली वायु को क्या कहते हैं?

उत्तर:- थर्मल विण्ड

91. काल्पनिक रेखायें जो समान वायुदाब प्रदर्शित करती हैं, क्या कहलाती हैं?

उत्तर:- आइसोबार

92. कौनसा मंडल रेडियो तरंगों को अपने यहां से पृथ्वी की ओर लौटा देता है तथा पृथ्वी पुनः ऊपर भेज देती है, यह प्रक्रिया तब तक चलती रहती है जब तक तंरग अपना कोई स्थान ग्रहण नहीं कर लेती है?

उत्तर:- आयनमंडल

93. यह एक उच्च वायुमंडलीय दाब क्षेत्र होता है जिसके केन्द्र में उच्च दाब होता है जो आगे की ओर घटता जाता है और जहां से हवाएं बाहर की ओर चलती हैं उत्तरी गोलार्द्ध में ये हवाएं दक्षिणावर्त (Clockwise) और दक्षिणी गोलार्द्ध में वामावर्त (Anticlock wise)चलती हैं, येक्या कहलाती हैं?

उत्तर:- प्रतिचक्रवात (Anticyclone)

94. उत्तरी गोलार्द्ध में ध्रुवीय ज्योति को क्या कहते हैं?

उत्तर:- औरोरा बोरेलिस

95. वेन एलेन लेयर वायुमंडल में कहां पर स्थित है?

उत्तर:- आयनोस्फियर के आगे

96. ऐसी रेखायें जो समान मेघाच्छादन की स्थिति के क्षेत्रों को प्रदर्शित करती है, क्या कहलाती हैं?

उत्तर:- आइसोनेफ

97. वायुमंडल द्वारा प्रकाश किरणों के अपवर्तन से उत्पन्न दृष्टिभ्रम को क्या कहते हैं?

उत्तर:- मरीचिका (Mirage)

98. विश्व में सर्वाधिक वायुदाब कहां और कब रिकार्ड किया गया था?

उत्तर:- 14 जनवरी 1893 में साइबेरिया (1075.2 मिली बार)

99. साइबेरिया, कनाडा, यू.एस.ए. व दक्षिणी तथा उत्तरी ध्रुवों पर पाये जाने वाले तूफानों को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर:- क्लिजरड

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने