मानव मस्तिष्क कैसे काम करता है?

How does the human brain function?

मस्तिष्क (Brain) हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। यह केंद्रीय नाड़ी संस्थान का मुख्य हिस्सा है। यह कोशिकाओं से बना है। हमारे मस्तिष्क में लगभग दस अरब कोशिकाएं हैंइंसान का दिमाग लगभग 1.4 किग्रा. का होता है। यह खोपड़ी में होता है।

मानव मस्तिष्क <a href=कैसे काम करता है?" border="0" data-original-height="980" data-original-width="1280" height="490" src="https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgMwKaQ3BK58TPl2YC9O7XTk2m-ZCuhdxMwaGCFoZGKnhMk9UbTl1ZgcB8_9ScIer54PguX22B9je297tgViUk8vb0OiZVAhYx79EurQ8rO_sMB3WieK7044GWjQVKEUgsM6V4BCkHJPqg/w640-h490/brain.webp" title="मानव मस्तिष्क कैसे काम करता है?" width="640" />
मानव मस्तिष्क कैसे काम करता है?

मस्तिष्क (Brain) के क्या-क्या कार्य हैं ?

सोना, उठना, बैठना, चलना, फिरना, भोजन का पचना, शरीर के तापमान का ठीक रहना, सांस लेना, देखना, सुनना, विचार करना आदि समस्त शारीरिक क्रियाएं मस्तिष्क द्वारा ही नियंत्रित की जाती हैं। इसके लिए मस्तिष्क को काफी शक्ति की जरूरत पड़ती है. ताकि वह पूरी कुशलता से अपने सभी कार्य कर सके। इसीलिए हमारे शरीर द्वारा पैदा की जाने वाली कुल शक्ति का केवल पांचवां भाग मस्तिष्क द्वारा इस्तेमाल कर लिया जाता है। हमारा मस्तिष्क शरीर के प्रत्येक अंग से स्नायुओं द्वारा जुड़ा है। इन स्नायुओं के द्वारा मस्तिष्क के संदेश अंगों तक और अंगों के संदेश मस्तिष्क तक पहुंचते रहते हैं।

हमारे मस्तिष्क के कितने हिस्से होते हैं ?

हमारे मस्तिष्क के तीन हिस्से होते हैं- 

01 सेरेब्रम (Cerebrum) 

02.सेरीबेलम (Cerebellum) 

03.मेडुला ओबलोंगटा (Medulla Oblongata)

1. सेरेब्रम क्या है और सेरेब्रम का क्या कार्य हैं ?

यह मस्तिष्क का सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा भाग है। यह खोपडी के पीछे के हिस्से में ऊपरी सतह पर स्थित है। यह दो गोलार्डों में बंटा होता है। इसकी। सतह पर बहुत से घुमाव और झुर्रियां होती हैं। यह सतह ग्रे मैटर (Grey Matter) से बनी होती है। इस सतह के नीचे व्हाइट मैटर होता है, जो बहुत से तंतुओं से मिलकर बनता है। मस्तिष्क का यह हिस्सा सभी ऐच्छिक क्रियाओं पर नियंत्रण करता है। देखना, सुनना, विचार करना, याद करना और कुछ मांसपेशियों की गति इसी भाग द्वारा नियंत्रित होती हैं।

2. सेरिबैलम क्या है और सेरिबैलम का क्या कार्य हैं ?

खोपड़ी के नीचे का हिस्सा सेरीबेलम कहलाता है। यह हिस्सा सेरीब्रम के नीचे स्थित होता है। यह शरीर को संतुलित रखता है और मांसपेशियों में समन्वय स्थापित करता है। यदि आदमी के मस्तिष्क (brain) के इस भाग में चोट लग जाती है, तो आदमी चल-फिर नहीं सकता।

3. मेडुला ओबलोंगटा क्या है और इसके कार्य क्या हैं ?

मस्तिष्क का तीसरा हिस्सा अर्थात मेडुला ओबलोंगटा का आकार अंगूठे के ऊपरी भाग के बराबर होता है। यह रीढ़ की हड्डी के ऊपरी सिरे में स्थित होता है । मस्तिष्क का यह हिस्सा सांस लेने की क्रिया, दिल की धड़कन, पाचन क्रिया आदि को नियंत्रित करता है। यहीं से नाड़ी तंतु रीढ़ की हड्डी की ओर जाते हैं।

मस्तिष्क का बायां हिस्सा शरीर के दाएं भाग को और दायां हिस्सा शरीर के बाएं भाग को नियंत्रित करता है।

मस्तिष्क को सुरक्षित कैसे रखें ?

मनुष्य का मस्तिष्क खोपड़ी की मोटी हड्डियों के बीच सुरक्षित रहता है, लेकिन सिर में चोट लगने से मस्तिष्क के किसी भी हिस्से को हानि हो सकती है। इसलिए सिर को चोट लगने से हमेशा बचाने का प्रयास करना चाहिए। यदि मस्तिष्क को पांच मिनट के लिए भी ऑक्सीजन न मिले तो भयानक परिणाम हो सकते हैं। यदि मस्तिष्क तक पर्याप्त खून नहीं पहुंचे, तो व्यक्ति को बेहोशी आने लगती है। ऐसी स्थिति में नीचे बैठ कर अपने सिर को घुटनों के बीच झुका लेना चाहिए।

कुछ रोगों के आक्रमण से मस्तिष्क के कार्यकलापों में अंतर आ जाता है। इससे मनुष्य के व्यवहार और दक्षता में भी अंतर आ जाता है। कुछ औषधियों से भी मस्तिष्क पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए अधिक औषधियों का सेवन हानिकारक है। मस्तिष्क हमारे शरीर का महत्वपूर्ण भाग है। इसलिए इसकी सुरक्षा करना हमारा पहला कर्तव्य है।

Last Updated: मई 09, 2026
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

Author Bio

Rohit Kumar

✍️ रोहित कुमार

साइंटिफिक कम्युनिकेटर | एडिटोरियल डायरेक्टर

Vigyan Ki Duniya के संस्थापक। 400+ शोध-आधारित लेखों के साथ विज्ञान और टेक्नोलॉजी को सरल हिंदी में समझाते हैं। सस्टेनेबल इनोवेशन और डेटा-संचालित रिपोर्टिंग में विशेषज्ञ।