शराब कैसे बनती है? | Daru Kis Chij Se Banti Hai | Alcohol Banane Ki Puri Scientific Process

शराब (Alcohol)
शराब (Alcohol)

भूमिका (Introduction)

हम सभी विभिन्न प्रकार की शराबों से परिचित हैं। शराब का इतिहास बहुत प्राचीन है और यह मानव सभ्यता के साथ-साथ विकसित हुई है। अक्सर लोगों के मन में यह प्रश्न उठता है कि शराब कैसे बनती है, शराब किस चीज से बनती है, और सबसे पहले शराब किसने बनाई


सबसे पहले शराब कब और कहाँ बनाई गई?

शायद अंगूर के रस को खमीरीकृत करके सबसे पहले शराब बनाई गई थी।

अनुसंधानों से पता चला है कि सबसे पहले लगभग 10,000 वर्ष पहले मध्य-पूर्वी देशों में शराब बनाई गई थी। धीरे-धीरे इसका निर्माण पश्चिमी देशों से होता हुआ यूरोपीय देशों में होने लगा।

प्राचीन मिस्र की दीवारों पर बने कुछ चित्रों से पता चलता है कि यहाँ यह कला पश्चिमी देशों से बहुत पहले विकसित हो चुकी थी।

प्राचीनकाल में रोम और यूनान के लोग प्रतिदिन ही शराब का इस्तेमाल करते थे। रोम में शराब के देवता को बच्चूज (Bacchus) तथा यूनान में डायोनिसस (Dionysus) कहते थे।


शराब किस चीज से बनती है?

शराब बहुत से फल तथा तरकारियों के रस से बनाई जा सकती है, लेकिन असली शराब अंगूर के रस से ही बनाई जाती है।

अंगूर के रस में पानी, चीनी, फलों के अम्ल तथा कुछ दूसरे तत्त्व होते हैं। अंगूर के छिलके पर लाखों जीवित बैक्टीरिया होते हैं, जिनमें यीस्ट (Yeast) और मोल्ड (Mold) मुख्य हैं।


शराब कैसे बनती है? (खमीरण / Fermentation प्रक्रिया)

जब अंगूरों को कुचलकर रस निकाला जाता है, तब छिलके पर लगा यीस्ट रस के संपर्क में आ जाता है। इससे खमीरण (Fermentation) की क्रिया होती है।

खमीरण से अंगूर का रस अल्कोहल (Alcohol) तथा कार्बन डाइऑक्साइड (Carbon Dioxide) में बदल जाता है।

खमीरण की क्रिया में अंगूर के रस में उपस्थित चीनी शराब में बदल जाती है। इस शराब में लगभग 10 से 14 प्रतिशत तक अल्कोहल होता है।

शेष शराब में अम्ल मिश्रित पानी, थोड़ी-सी चीनी और अन्य पदार्थ अल्प मात्रा में होते हैं। इन्हीं से शराब में रंग और गंध पैदा होती है।


बीयर (Beer) कैसे बनती है?

बीयर भी शराब का एक प्रमुख प्रकार है। बीयर की निर्माण विधि का विकास संभवतः मिस्र और बेबीलोन में लगभग 6000 वर्ष पहले हुआ था।

इस बात के भी प्रमाण मिलते हैं कि लगभग 5000 वर्ष पहले ब्रिटेन और उत्तरी यूरोप में जौ (जिससे बीयर बनाई जाती है) की खेती होती थी।

यूरोप के लोगों को यह भली-भांति पता था कि जौ के पानी को खमीरीकरण करके बीयर कैसे बनाई जाती है।

बीयर प्रायः जौ के दानों, खमीर (Yeast) और चीनी से फेन (Fermentation) उठाकर बनाई जाती है।


ब्रांडी, व्हिस्की, रम और जिन कैसे बनती हैं?

उत्तम प्रकार की ब्रांडी (Brandy) अंगूर के रस को आसवित (Distill) करके बनाई जाती है।

इस प्रक्रिया में शराब को एक बर्तन में गर्म किया जाता है। वाष्पित हुए अल्कोहल को एकत्र करके ठंडा कर लिया जाता है। आसवन में अल्कोहल के साथ कुछ अन्य पदार्थ भी आ जाते हैं, जिनमें कुछ जहरीले पदार्थ भी हो सकते हैं। इन्हें विशेष विधियों द्वारा अलग कर दिया जाता है।

व्हिस्की (Whisky) जौ, राई तथा अन्य अनाजों से बनाई जाती है।

रम (Rum) शीरा (Molasses) से बनाई जाती है। शीरा चीनी निर्माण के बाद बचा हुआ काले रंग का गाढ़ा तरल पदार्थ होता है।

जिन (Gin) अनाज और शीरे से बनाई जाती है। इसमें सुगंध के लिए जुनिपर का शोरबा मिलाया जाता है।


संसार में शराब बनाने वाले प्रमुख देश

संसार में शराब बनाने वाले मुख्य देश हैं:

  • फ्रांस

  • जर्मनी

  • स्पेन

  • पुर्तगाल

  • इटली

  • अमेरिका


शराब और स्वास्थ्य

शराब स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होती है। आजकल यह चेतावनी हर प्रकार की शराब की बोतल पर भी लिखी होती है।


निष्कर्ष (Conclusion)

इस लेख में आपने जाना कि शराब कैसे बनती है, शराब किस चीज से बनती है, और इसका ऐतिहासिक एवं वैज्ञानिक आधार क्या है। यह जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य से दी गई है।


❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

❓ शराब कैसे बनती है?

शराब शक्कर के खमीरण (Fermentation) की प्रक्रिया से बनती है। इस प्रक्रिया में खमीर (Yeast) शक्कर को अल्कोहल (Alcohol) और कार्बन डाइऑक्साइड में बदल देता है।


❓ शराब किस चीज से बनती है?

शराब फल, अनाज और शक्कर वाले पदार्थों से बनती है। जैसे:

  • अंगूर से वाइन

  • जौ से बीयर

  • शीरे से रम


❓ सबसे पहले शराब किसने बनाई थी?

शराब का कोई एक आविष्कारक नहीं है। शोधों के अनुसार लगभग 10,000 वर्ष पहले मध्य-पूर्वी देशों में सबसे पहले शराब बनाई गई थी।


❓ बीयर कैसे बनाई जाती है?

बीयर जौ, पानी, खमीर (Yeast) और चीनी के खमीरण से बनाई जाती है। बीयर बनाने की विधि का विकास प्राचीन मिस्र और बेबीलोन में हुआ था।


❓ ब्रांडी और व्हिस्की कैसे बनती हैं?

ब्रांडी अंगूर के रस को आसवन (Distillation) करके बनाई जाती है, जबकि व्हिस्की जौ, राई और अन्य अनाजों से तैयार की जाती है।


❓ शराब स्वास्थ्य के लिए क्यों हानिकारक है?

अधिक मात्रा में शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। यह लीवर, तंत्रिका तंत्र और शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुँचा सकती है।


पाठकों से अनुरोध

आपको यह जानकारी कैसी लगी? इसके बारे में नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार ज़रूर रखें, जिससे हमें आपके लिए और भी बेहतरीन कंटेंट लाने में मदद मिले।

अगर आपको किसी और विषय के बारे में जानकारी चाहिए, तो नीचे कमेंट करें। हमारी टीम उत्तर देने का पूरा प्रयास करेगी।

धन्यवाद!

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url