लंदन: लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सर्विस नेटफ्लिक्स ने फ्रांस में अपने पहले टेलीविजन चैनल को लॉन्च किए जाने का ऐलान किया है.


 

लंदन:

लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सर्विस नेटफ्लिक्स ने फ्रांस में अपने पहले टेलीविजन चैनल को लॉन्च किए जाने का ऐलान किया है. वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, यह चैनल सब्सक्रिप्शन बेस्ड होगा, जिसमें प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध फ्रांसीसी, अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी फीचर फिल्म और टीवी सीरीज दिखाए जाएंगे. शुरुआती चरण में चैनल को फ्रांस के कुछ चुनिंदा इलाकों में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके दिसंबर में और प्रसार की योजना है.

यह भी पढ़ें: एंड्रॉयड के बाद Facebook ने iOS के लिए जारी किया 'डार्क मोड' फीचर 

कंपनी ने कहा, 'इस टीवी चैनल का लाभ केवल स्ट्रीमिंग सर्विस के वेब ब्राउजर के माध्यम से ही उठाया जा सकेगा. स्ट्रीमिंग सर्विस की ही तरह चैनल को भी सेट टॉप बॉक्स में शामिल किया गया है और ऐसा ऑरेंज, कैनल प्लस और एसएफआर जैसे फ्रेंच टेल्को समूहों संग हुए वितरण सौदों के चलते हो पाया है.'

यह भी पढ़ें: TikTok को अमेरिकी प्रतिबंध से एक बार फिर मिली राहत 

चैनल लॉन्च करने के लिए फ्रांस को पहले चुने जाने की वजह पर बात करते हुए नेटफ्लिक्स ने कहा है कि यहां के लोगों में परंपरागत ढंग में टीवी देखने की प्रवृत्ति अधिक देखने को मिलती है.

Last Updated: दिसंबर 21, 2023
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

Author Bio

Rohit Kumar

✍️ रोहित कुमार

साइंटिफिक कम्युनिकेटर | एडिटोरियल डायरेक्टर

Vigyan Ki Duniya के संस्थापक। 400+ शोध-आधारित लेखों के साथ विज्ञान और टेक्नोलॉजी को सरल हिंदी में समझाते हैं। सस्टेनेबल इनोवेशन और डेटा-संचालित रिपोर्टिंग में विशेषज्ञ।