सभी ग्रहों पर वायुमंडल क्यों नहीं है?

सभी ग्रहों पर वायुमंडल क्यों नहीं है?


हमारे सौर परिवार में आठ ग्रह हैं। ये सभी ग्रह लगातार सूर्य की परिक्रमा करते हैं। इनमें से कुछ ऐसे ग्रह है जिन पर वायुमंडल है, लेकिन दूसरे कुछ ऐसे हैं, जिन पर वायुमंडल है ही नहीं, यदि है भी तो बहुत ही छोटा। क्या आप जानते हैं कि सभी ग्रहों पर वायुमंडल क्यों नहीं है?


सभी ग्रहों पर वायुमंडल क्यों नहीं है?
Planet



किसी भी ग्रह के चारों ओर वायुमंडल का होना दो बातों पर निर्भर करता है—ग्रह का गुरुत्व बल और तापमान। जिस ग्रह पर गुरुत्व बल अधिक और तापमान कम होगा, उस पर वायुमंडल का अस्तित्व संभव है, क्योंकि अधिक गुरुत्व बल के कारण वायुमंडल की गैसों के अणु उस ग्रह की ओर खींचे रहेंगे।


कम तापमान के कारण इन कणों की गतिशीलता अधिक नहीं होती, इसलिए ये कण ग्रह के चारों ओर वायुमंडल के रूप में घिरे रहते हैं। कम गुरुत्व बल और अधिक तापमान पर वायु के अणु ग्रह दूर भाग जाते हैं, जिससे वहां वायुमंडल समाप्त हो जाता है।



किसी भी ग्रह के गुरुत्व बल से दूर भागने के लिए एक न्यूनतम वेग होता है, जिसे पलायन वेग (Mariner) कहते हैं। उदाहरण के लिए पृथ्वी के लिए पलायन वेग 11.2 किलोमीटर प्रति सेकेंड है, लेकिन चंद्रमा के लिए यह 2.37 किलोमीटर प्रति सेकेंड है। इसी प्रकार बध. मंगल और बृहस्पति के लिए यह वेग 4.2, 5 और 61 किलोमीटर प्रति सेकेंड है।


किसी भी गैस के कणों का वेग उसके घनत्व और तापमान पर निर्भर करता है। हाइड्रोजन और हीलियम हल्की गैसें हैं, इसलिए सबसे पहले यही गैसें ग्रह को छोड़ती हैं, जबकि कार्बन डाइऑक्साइड और आर्गन भारी गैसें हैं।अतः इनका पलायन सबसे बाद में होगा। इन कारणों से यह स्पष्ट हो जाता है कि चंद्रमा और बुध का वायुमंडल बहुत पहले ही क्यों समाप्त हो गया। बाद में ये पिंड ठंडे होकर ठोस अवस्था में आ गए। 


अध्ययनों से पता चला है कि शुक्र (Venus), पृथ्वी (Earth), बृहस्पति (Jupiter), शनि (Saturn), यूरेनस (Uranus), नेप्चून (Neptune) पर घने वायुमंडल हैं। मंगल (Marss) और प्लूटो (Pluto) पर पतला (Thin) वायुमंडल है। बुध (Mercury) ग्रह पर वायुमंडल नाम मात्र का भी नहीं है, क्योंकि यह सूर्य के सबसे पास होने के कारण बहुत गर्म है, इसलिए गैसें यहां नहीं रुकती हैं।


शुक्र पर बहुत घना वायुमंडल है। वहां वायु का दबाव धरती से 100 गुना अधिक है। मंगल पर वायु का दबाव धरती के दबाव का मात्र 1/100 वां हिस्सा है। इस प्रकार कुछ ग्रहों पर वायुमंडल है और कुछ पर नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने